कोरोना मरीजों की संख्या 24 हजार के पार, 775 लोगों की मौत

Coronavirus Cases In India भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से जान गंवाने वाले लागों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले चौबीस घंटे में जानलेवा कोरोना वायरस के 1,429 नए मामले सामने आए, जबकि 57 लोगों की इस दौरान मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 1,752 नए केस मिले थे। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24, 506 हो गई है। अब तक इस वायरस की वजह से 775 लोगों की लोगों की जान गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक 5063 लोग स्वस्थ हुए हैं।


देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली है। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,817 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 301 लोगों लोगों की मौत हुई है। वहीं गुजरात में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 2,815 है, जबकि 127 लोगों की जान जा चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 92 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1852 लोग संक्रमित हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 2,514 हो गई है और अबतक 53 लोगों की मौत हो चुकी है।



देश में कुल संक्रमित


राज्य संक्रमित


महाराष्ट्र - 6,817


गुजरात - 2,815


दिल्ली - 2,514


राजस्थान - 2,034


मध्य प्रदेश - 1,852


तमिलनाडु - 1,755


उत्तर प्रदेश - 1,621


तेलंगाना - 984


आंध्र प्रदेश - 955


केरल - 450


कर्नाटक - 474


जम्मू-कश्मीर - 454


बंगाल - 571


पंजाब - 298


हरियाणा - 272


बिहार - 223


ओडिशा - 94


झारखंड - 57


उत्तराखंड - 48


हिमाचल प्रदेश - 40


छत्तीसगढ़ - 37


असम - 36


चंडीगढ़ - 27


अंडमान-निकोबार -27


लद्दाख - 20


मेघालय -12


पुडुचेरी - 7


गोवा - 7


मणिपुर - 2


त्रिपुरा - 2


मिजोरम - 1


नगालैंड - 1